फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना के बढ़ते जल स्तर ने बढ़ाई लोगों की चिंता, 25 गांव पर बाढ़ का खतरा 

Tue, 19 Jul 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
यमुना में बढ़ता जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले 72 घंटो से लगातार हो रही तेज बारिश से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिससे जेवर तहसील के 25 गांव में बाढ़ का खतरा बढ गया है। सोमवार को जिला प्रशासन की बैठक हुई जिसमें सभी विभागों को अलर्ट रहने को कहा गयाष साथ ही बाढ जैसी स्थिति में राहत अभियान चलाने के लिए भी एनडीआरएफ सहित अन्य एजेंसियों को तैयार रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


पहाड़ों पर पिछले 72 घंटो से हो रही बारिश से पहाड़ों के अलावा मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने लगी है। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से डेढ़ लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर खतरे से उपर जाने की आशंका है, जिससे यमुना किनारे बसे गांव में बाढ का खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने भी बाढ से निपटने के इंतजाम शुरू कर दिये हैं। 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। सभी विभागों को बाढ जैसी आपात स्थिति से निपटने को तैयार रहने के लिए कहा गया। जिसके तहत जेवर तहसील में सात बाढ नियंत्रण चौकियां स्थापित की गई हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा भी पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन को स्थिति पर नजर बनाये रखने को कहा गया है। हरियाणा के हथिनी कुंड से छोड़े गये पानी से बिगड़ सकते है हालात हरियाणा के हथिनी कुड बैराज से शनिवार रात से लेकर रविवार तक डेढ लाख क्यूसेक पानी छोडा गया है। 

यह पानी 48 से 72 घंटे में जेवर पहुंचेगा जो यमुना के जलस्तर को खतरे के निशान से उपर तक ले जा सकता है। जिससे यमुना किनारे के गांव में बाढ का खता पैदा हो सकता है।

जेवर के ये गांव आ सकते हैं चपेट में
झुप्पा, छातंगा, छातंगा खुर्द, गोविन्दगढ, कानीगढी, शमशमनगर, महेंदीपुर खादर, महेंदीपुर बांगर, सिरौली खादर, सिरौली बांगर, अगरपुर पलाका, फलैदा बांगर, फलैदा खादर, अनवरगढ खादर, जेवर खादर, जेवर बांगर, रामपुर खादर , रामपुर बांगर, करौली खादर, करौली बांगर, सिरसा, माछीपुर खादर, मांछीपुर बांगर, मेवला गोपालगढ सहित कुल 25 गांव को प्रशासन ने बाढ के सभावित माना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें