साइबर सिटी के हाईराइज इमारतों के बीच यहां सरकारी स्वास्थ्य सेवा लचर होती जा रही हैं। दम तोड़ती स्वास्थ्य सेवा के कारण गर्भवती महिलाओं की जान पर बनने लगी है।
इसकी एक बानगर फर्रूखनगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में दिखी, जहां चौकीदार के टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी की गई। इसे संबंध में सीएम विंडो में शिकायत दी गई है। जिसके बाद अब सिविल सर्जन कार्यालय ने जांच शुरू कर दी।
मामला 16 जून की रात का है। फर्रूखनगर के जोनियावास निवासी चांद सिंह अपनी पुत्रवधु शालू को प्रसव पीड़ा होने पर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। वहां बिजली नहीं थी और इनवर्टर भी नहीं था।
डिलीवरी कराने के समय वहां मौजूद स्टाफ नर्स और डॉक्टर को कुछ समझ में नहीं आया। अचानक चौकीदार से लाइट का इंतजाम कराने को कहा गया, तो उसने अपनी टॉर्च दे दी।