फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राजधानी में सातों दिन चौबीस घंटे शराब बेचना चाहती है सरकार'

Thu, 24 Mar 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विजेंद्र गुप्ता
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार पर कानून व्यवस्था को दांव पर लगाने का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि दिल्ली की केजरीवालसरकार का महिलाओं, नागरिकों की सुरक्षा से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन


यहीं वजह है कि राजधानी में सातों दिन-चौबीस घंटे शराब बेचना चाह रही है। उसे जनहित की कोई परवाह नहीं है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार सिर्फ राजस्व बढ़ाने के लिए परचून की दुकानों पर भी बीयर और वाइन जैसे अल्कोहलिक पेय पदार्थ बेचने का खाका तैयार कर रही है।

भाजपा दिल्ली को शराब की राजधानी नहीं बनने देगी। जनता के साथ मिलकर वह सरकार की नई आबकारी नीति का खुलकर विरोध करेगी।
विज्ञापन

'नाइट लाइफ के बहाने शराब को बढ़ाने का धंधा'

Arvind Kejriwal
आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म करने व दिल्ली को नशामुक्त क्षेत्र बनाने के दावे के साथ आई थी। अब सरकार ने यू-टर्न लेकर दिल्ली में शराब की नदियां बहाने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का कुचक्र रच रही है।

नाइट लाइफ पर्यटन के बहाने सरकार शराब के धंधे को बढ़ावा देना चाह रही है। 28 मार्च को प्रस्तुत होने वाले बजट में इसकी घोषणा करने की तैयारी है। 

पूर्ववर्ती शीला दीक्षित की कांग्रेस सरकार ने भी पैसा कमाने के लिए इसी तरह की नीति की घोषणा की थी, जिसका दिल्ली के व्यापारियों ने खुलकर विरोध किया था। भाजपा इसका पुरजोर विरोध करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें