प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार पर कानून व्यवस्था को दांव पर लगाने का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार का महिलाओं, नागरिकों की सुरक्षा से कोई मतलब नहीं है।
यहीं वजह है कि राजधानी में सातों दिन-चौबीस घंटे शराब बेचना चाह रही है। उसे जनहित की कोई परवाह नहीं है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार सिर्फ राजस्व बढ़ाने के लिए परचून की दुकानों पर भी बीयर और वाइन जैसे अल्कोहलिक पेय पदार्थ बेचने का खाका तैयार कर रही है।
भाजपा दिल्ली को शराब की राजधानी नहीं बनने देगी। जनता के साथ मिलकर वह सरकार की नई आबकारी नीति का खुलकर विरोध करेगी।