फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दुबई से चल रहा था गैंग, हाशिम बाबा गैंग के 6 शूटर गिरफ्तार, असलहा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली पुलिस की राशिद केबल वाला और हाशिम बाबा गैंग पर बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

-सभी शाॅर्पशूटर ट्रांस इलाके में सक्रिय थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगस्टर राशिद केबल वाला और हाशिम बाबा गैंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इनके छह शाॅर्पशूटर कबीर नगर बाबरपुर निवासी फैज कुरैशी (26), माज (24), नवाजिश (32), अफ्फाक (24), इमरान उर्फ तेली (39), अरशद उर्फ छोटा (25) को गिरफ्तार किया है। ये सभी ट्रांस यमुना इलाके में सक्रिय थे। इनके कब्जे से अवैध हथियारों का भारी जखीरा यानि 10 अवैध पिस्टल के साथ 81 कारतूस और 312 बोर के कारतूस साथ एक रायफल/डोगा बरामद की गई है। सभी गुर्गे पहले भी हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट आदि के कई जघन्य मामलों में शामिल रहे हैं।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि ये विरोधी गैंग के सदस्यों की हत्या की साजिश रच रहे थे। गैंग के व्यापक नेटवर्क, सहयोगियों और अवैध हथियारों की आपूर्ति श्रंखला का पता लगाने के लिए जांच जारी है। आरोपी सिग्नल ऐप के माध्यम से राशिद केबल वाला के सीधे संपर्क में थे। केबल वाला इस समय दुबई में बैठा है। शाखा में तैनात इंस्पेक्टर प्रकाश चंद को इस गुर्गों के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद एसआई अंशु कादियान, एसआई सुमित कुमार व एसआई अमित कुमार की टीम ने पूसा रोड, करोल बाग स्थित एफ बार एंड लाॅज में दबिश दी और चार आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद दो अन्य सदस्य अरशद उर्फ छोटा और इमरान उर्फ तेली को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केबलवाला संभाल रहा गैंग : राशिद केबलवाला हाशिम बाबा गैंग के ऑपरेशन संभाल रहा है और दिल्ली में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में शामिल था। दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2019 में मकोका लगा दिया था। राशिद उर्फ केबलवाला का नाम इससे पहले सितंबर 2024 में ग्रेटर कैलाश-1 में व्यवसायी नादिर शाह की हत्या के मामले में सामने आया था। इसके बाद, दिसंबर 2024 में पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर में व्यवसायी सुनील जैन की हत्या के मामले में उसका नाम फिर से सामने आया, जिसके बाद वह दिल्ली पुलिस के सबसे वांछित भगोड़ों में से एक बन गया। राशिद केबलवाला दुबई से अपने गैंग की गतिविधियां चला रहा है, जबकि हाशिम बाबा तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें