फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एक सप्ताह में हजारों घरों में मिला डेंगू का लार्वा, दिए नोटिस और किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
राजधानी में डेंगू और मच्छरजनित बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। एमसीडी की ताजा रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी है। आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ एक सप्ताह के भीतर हजारों नए घरों में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का लार्वा मिला है, जबकि लीगल नोटिस और चालान की कार्रवाई में भी बड़ा इजाफा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष गत दो मई तक दिल्ली में 15,649 घर ऐसे मिले थे जहां मच्छरों का लार्वा पाया था। वहीं नौ मई तक यह संख्या बढ़कर 18,342 पहुंच गई। यानी महज एक सप्ताह में 2,693 नए घरों में डेंगू का लार्वा मिला। इस कारण एमसीडी की सख्ती बढ़ा दी है। गत एक सप्ताह में 2,407 नए नोटिस जारी किए गए। अधिकारियों के मुताबिक जिन परिसरों में पानी जमा मिला, कूलर गंदे पाए गए या साफ-सफाई में लापरवाही दिखी, वहां नोटिस जारी हुए। इसी तरह चालान और अभियोजन की कार्रवाई में भी तेजी आई है। गत एक सप्ताह में 283 नए चालान और अभियोजन दर्ज किए गए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मई और जून के दौरान यदि पानी जमा होने से नहीं रोका गया तो आने वाले महीनों में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं। इसके चलते एमसीडी ने लोगों से डेंगू के खतरे को समय रहते रोकने के लिए अपील की है कि कूलर, गमले, टंकियां और छतों पर जमा पानी की नियमित सफाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें