फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो शूट के लिए बुलाकर मॉडल से गैंगरेप

Sun, 17 Jan 2016 11:32 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लुटियंस की दिल्ली में स्थित क्लेजीजेस होटल में मॉडल के साथ दरिंदगी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फोटो शूट करने के लिए मॉडल को होटल में बुलाया गया था।
विज्ञापन


होटल में तीन लोगों ने मॉडल के साथ गैंगरेप और कुकर्म किया। मॉडल की शिकायत पर नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने गैंगरेप, कुकर्म, कमरे में जबरदस्ती बंद करने और जान से मारने की धमकी देने जैसी कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

हालांकि गैंगरेप व कुकर्म की घटना के कई दिन बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों केअनुसार गैंगरेप की घटना आठ व नौ जनवरी की रात की है।
विज्ञापन


25 वर्षीय मॉडल मीना (बदला हुआ नाम) ने 14 जनवरी को दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है। मीना का कहना है कि वह मूलरूप से देहरादून की रहने वाली है और दिल्ली के नांगलोई इलाके में रहती है।
विज्ञापन

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

उसका पेश मॉडलिंग करना है। तुगलक रोड थाना पुलिस को दी शिकायत में मीना ने कहा है कि उसकी फेसबुक के जरिए यश बाबा से जान-पहचान हुई। ये जान-पहचान दोस्ती में बदल गई।

आठ-नौ जनवरी की शाम को आरोपी ने उसे होटल में ये कहकर बुलाया था कि उसे कुछ फोटो शूट करने हैं। मीना का आरोप है कि होटल केकमरे में तीन लोगों ने उसकेसाथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

उसके साथ कुकर्म भी किया गया। आरोपियों ने किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस धमकी के मीना चुप रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में थे।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पीड़ित मॉडल के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें