एसजीएम नगर थानाक्षेत्र में पड़ोसी ने शराब के नशे में महिला के साथ छेड़खानी की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 22 मई को वह अपने घर में अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला सूरज नामक लड़का गेट पर आया और गालियां देने लगा।
समझाने के बाद भी वह हरकत करने से बाज नहीं आया। महिला का आरोप है कि उसने शराब पी रखी था। करीब एक साल पहले भी उसने रात में घर के अन्दर आकर पानी मांगा फिर हाथ पकड़ लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।