फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी अग्निकांडः जिम्मेदार विभागों के निचले कर्मी तक पर नहीं उठी है अंगुली

Wed, 11 Dec 2019 02:50 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi Fire - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

43 दर्दनाक मौतों के बाद बेशक केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार एक-दूसरे को आधिकारिक तौर पर बता रही हैं कि हादसे का जिम्मेदार कौन है? लेकिन 72 घंटे बाद भी अधिकारी तो क्या, किसी निचले स्तर के कर्मचारी तक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन


यहां तक कि किसी कर्मचारी को इधर से उधर भी नहीं किया गया है। लोगों के गुस्से से पैदा दबाव को कम करने के लिए दिल्ली पुलिस ने फौरी तौर पर फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार भर किया है।


दिल्ली सरकार पूर्वी दिल्ली जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसे 7 दिन में जवाबदेही तय करनी है। कमेटी ने साक्ष्य जुटाने के मकसद से अभी एक पब्लिक नोटिस निकाला है।
विज्ञापन



इसमें कहा गया है कि जिसके पास हादसे के बारे में कोई जानकारी है, वह कमेटी को दे। वहीं, उत्तरी एमसीडी ने भी सोमवार को एडिशनल कमिश्नर के नेतृत्व में जांच कमेटी बैठा दी है। इसे शुक्रवार तक रिपोर्ट देनी है।


दूसरी तरफ हादसे के बाद सियासत भी चरम पर है। चुनाव की दहलीज पर खड़ी दिल्ली के तीनों प्रमुख दल इस मामले में एक-दूसरे पर बढ़त हासिल करनेके लिए रस्साकशी कर रहे हैं।


भाजपा व आप की कोशिश अपना दामन साफ दिखाने की है। इस सबके बीच दिल्ली की करीब एक लाख छोटी-बड़ी फैक्टरियां खतरनाक हालात में अपनी पुरानी रवानगी से चल रही हैं।

विज्ञापन

केंद्र ने पहचाने ये विभाग

  • श्रम विभाग
  • फायर विभाग
  • प्रदूषण विभाग
  • बिजली विभाग

दिल्ली सरकार ने इन पर उठाई अंगुली

  • नॉर्थ एमसीडी का इंजीनियरिंग विभाग
  • नॉर्थ एमसीडी का लाइसेंसिंग विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें