दिवाली के दिन अंतिम मेट्रो का संचालन रात आठ बजे होगा। इसलिए यात्री मेट्रो का सफर करने के लिए आठ बजे के पहले ही वैशाली स्टेशन पहुंच जाएं।
डीएमआरसी के सीपीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिवाली के दिन अंतिम मेट्रो रात आठ बजे वैशाली मेट्रो स्टेशन से मिलेगी।
यह व्यवस्था सभी छह लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों दिलशाद गार्डन, रिठाला, जहांगीरपुरी, हुडा सिटी सेंटर, नोएडा सिटी सेंटर, द्वारका सेक्टर 21, यमुना बैंक, वैशाली, इंद्रलोक, मुंडका, केंद्रीय सचिवालय से बदरपुर मेट्रो स्टेशन के लिए रहेगी।
उन्होंने बताया कि भाई दूज पर यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए हर लाइन पर दो अतिरिक्त स्टैंडबाई मेट्रो रहेंगी। मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की मदद और मार्गदर्शन करने के लिए अतिरिक्त एजेंट तैनात किए जाएंगे।
इसके साथ ही अतिरिक्त टिकट काउंटर ही होंगे। डीएमआरसी ने इस दौरान मेट्रो के फेरे भी बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिससे यात्रियों को भीड़ से कुछ राहत मिल सके।