गौतमबुद्ध नगर जिला कारागार में बंद डी-11 गैंग के कुख्यात अपराधी सुंदर भाटी, सिंहराज और ऋषिपाल को दूसरे जिलों की जेल में शिफ्ट किया जाएगा।
यह कार्रवाई एसएसपी द्वारा शासन को लिखे गए पत्र पर हुई, जिसमें उन्होंने गौतमबुद्ध नगर जिला कारागार में बंद डी-11 गैंग के कुख्यात अपराधी सुंदर भाटी, सिंहराज और ऋषिपाल को दूसरे जिलों की जेल में शिफ्ट किया जाएगा।
यह कार्रवाई एसएसपी द्वारा शासन को लिखे गए पत्र पर हुई, जिसमें उन्होंने एनसीआर में बढ़ते अपराध का हवाला देते हुए भविष्य में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की आशंका व्यक्त की गई थी। शिफ्टिंग के संबंध में शासन ने आदेश कर दिए हैं।
दिसंबर में कासना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए डी-11 गैंग के कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी और सिंहराज भाटी तथा ऋषिपाल लुकसर स्थित जिला जेल में बंद हैं। बुधवार को तीनों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करने के आदेश हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक इस आदेश के तहत सुंदर भाटी को हमीरपुर, ऋषिपाल को महोबा और सिंहराज को बांदा जेल में शिफ्ट किया जाएगा। एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि माहौल को देखते हुए तीनो अपराधियों को जिला जेल से दूसरी जेलों में शिफ्ट करने की जरुरत समझी जा रही है। इस संबंध में कुछ समय पहले शासन को पत्र लिखा था। लिखित आदेश मिलते ही शिफ्ट कर दिया जाएगा।
आठ फरवरी 2015 को सपा नेता और ग्राम प्रधान हरेंद्र नागर की हत्या हो गई थी। इसमें पीड़ित परिजनों की ओर से नौ लोगों को नामजद कराया था और पुलिस ने एक आरोपी योगेश को गिरफ्तार किया। योगेश ने इस मामले में सुंदर भाटी, सिंहराज भाटी और ऋषिपाल को साजिश रचने का आरोपी बनाया था। इसके अलावा भी क्षेत्र में गैंगवार की आशंकाएं बढ़ती जा रही है। पेशी के दौरान में एक-दूसरे पर हमले का आशंका बनी हुई हैं। उसके बाद ही एसएसपी ने शासन को उनके जेल से शिफ्ट करने के लिए पत्र लिखा था।
शिफ्टिंग के संबंध में शासन ने आदेश कर दिए हैं।