फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप ने की 8 साल के बेटे की पीट-पीटकर हत्या

Sun, 17 May 2015 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदनी महल इलाके में आठ साल के अशक्त बेटे के बार-बार घर से निकलने पर उसके पिता ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। बच्चे की मां की शिकायत पर चांदनी महल थाना पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान नजर खां (39) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के मुताबिक फरजाना अपने भाई बहनों के साथ चांदनी महल स्थित मायके में रहती है। वर्ष 2006 में उसका निकाह जटवाड़ा निवासी नजर खां से हुआ था।

उसके दो बच्चे बेटा फरदीन (8) और ढाई साल की नीदा है। फरदीन जन्म से ही अशक्त था। उसकी मां मायके वालों के साथ उसका लोकनायक अस्पताल और इबहास में इलाज करवाती थी। बेटे की बीमारी की वजह से पति और ससुराल वाले उससे मारपीट करते थे।
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले नजर खां ने चांदनी महल निवासी समीना से निकाह कर लिया। समीना की तीन बेटियां हैं। शादी के बाद से पारिवारिक क्लेश और बढ़ गया और पीड़िता ने महिला अपराध शाखा में शिकायत कर दी। शिकायत होने पर नजर खां पीड़िता को अपने साथ रखने लगा।
विज्ञापन

बच्चा पुलिस ने कराया था अस्पताल में भर्ती

लेकिन समीना से बेटा पैदा होने पर आरोपी ने पीड़िता को घर से निकाल दिया। लेकिन अपने बच्चों को साथ ही रखा। गत दिसंबर माह से महिला अपने मायके में रह रही थी। गत 26 अप्रैल को जांच अधिकारी ने नजर खां को चौकी बुलाया।

लेकिन बेटे की तबियत खराब होने की वजह से नहीं आने की बात कही। यह सुनकर फरजाना अपने पति के घर पहुंची। आरोपी ने बच्चे से नहीं मिलने दिया। इस पर उसने 100 नंबर पर फोन कर दिया। पुलिस ने बच्चे को निकालकर उसे लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 15 मई को बच्चे के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी पीटकर हत्या की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें