फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से चलाया जा रहा था उस लड़की का फेसबुक अकाउंट जिसमें फंसे सेना के अधिकारी

Wed, 13 Jul 2016 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दामिनी मैकनॉट के नाम से फेसबुक प्रोफाइल बना कर भारतीय एयर फोर्स और भारतीय सेना के लोगों को अपने हनी ट्रैप में फंसाने वाली लड़की का पता चल गया है। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इस मामले की जांच में लगे उच्च स्तरीय सूत्रों से पता चला है कि इस फेसबुक प्रोफाइल को पेशावर में आईएसआई मुख्यालय और करांची में जमात उद दावा के मुख्यालय के पास से संचालित किया जाता था।

सूत्रों के मुताबिक इस अकाउंट की शिकायत करने पर फेसबुक और गूगल ने ‌जो इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस जिसे आईपी एड्रेस भी कहते हैं का पता दिया है वो इन्हीं दोनों ठिकानों से मिलते जुलते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि इस प्रोफाइल में आकर्षक लड़कियों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया जाता था ताकि पुरुषों को आसानी से आकर्षित किया जा सके। दामिनी मैकनॉट के इस प्रोफाइल के टारगेट इंडियन एयर फोर्स को युवा अधिकारी होते थे।

कामुक बातचीत कर जाल में फंसाती थी अधिकारी

फेसबुक पर दोस्ती के बाद इन अधिकारियों से पहले तो कामुक बातचीत की जाती और इसी बहाने उनसे जरुरी सूचनाएं निकाल ली जातीँ। हालांकि इसके बदले उन्हें अच्छे करियर और मोटी रकम का लालच भी दिया जाता था।

सूत्रों के मुताबिक लगभग एक महीने पहले सुरक्षा एजेंसियों को इस बात का पता चला है कि इस फेसबुक अकाउंट को पाकिस्तान की जमीन से संचालित किया जाता था। इस बारे में गृह मंत्रालय को सूचित कर दिया गया है ताकि इसे पाकिस्तान के खिलाफ सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके।

इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों सहित भारतीय वायु सेना को इस बारे में सख्त चेतावनी देते हुए अपने सभी अधिकारियों के इंटरनेट इस्तेमाल पर सूक्ष्म निगरानी रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

फेसबुक से शुरु कर चैट के बहाने लेती थी पूरी जानकारी

- फोटो : demo pics
मालूम हो कि दिल्ली पुलिस ने इस हनी ट्रैप का खुलासा किया था जब वायुसेना के अधिकारी इस फेसबुक अकांउट का शिकार हो गए थे। रंजित केके नाम के इस अधिकारी को दामिनी कनॉट नाम की महिला ने पहले फेसबुक पर अपना दोस्त बनाया फिर वाट्सऐप के जरिए उनसे बात करनी शुरु कर दी।

इस दौरान जल्द ही दोनों की फोन पर बात होने लगी। महिला ब्रिटिश एक्सेंट में मादक बातें करती और खुद को ब्रिटिश नागरिक बताती। इस दौरान ही उसने केके से भारतीय वायुसेना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां जमा की और फिर दूसरी महिला से उसका परिचय करा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें