पूर्वी दिल्ली। दीपावली बीतने के बाद भी बाजारों में गिफ्ट की खरीदारी बरकरार है। व्यापारियों के मुताबिक भैया दूज तक इनकी मांग बनी रहेगी। उन्हें अच्छे कारोबार की उम्मीद है। खास बात यह है कि इस बार रेडी-टू-गिव गिफ्ट सेट भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। इन गिफ्ट सेट्स की खासियत यह है कि ग्राहकों को अलग-अलग सामान खरीदकर गिफ्ट तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ती।
भैया दूज को लेकर बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। बहनों के लिए विशेष रूप से तैयार गिफ्ट सेट, कॉस्मेटिक आइटम, पर्स, ज्वेलरी, डेकोरेटिव सामान और अन्य आकर्षक उपहार दुकानों पर उपलब्ध हैं। दुकानदारों ने बताया की दीपावली के बाद भैया दूज तक गिफ्ट्स की बिक्री जारी रहती है।
विज्ञापन
वर्जन
भैया दूज तक गिफ्ट की खरीदारी चलती रहती है। खास बात यह है की इस बार मार्केट में रेडी-टू-गिव गिफ्ट सेट भी मौजूद हैं।
- मनोज, दुकानदार
विशेष रूप से तैयार गिफ्ट सेट, कॉस्मेटिक आइटम, पर्स, ज्वेलरी, डेकोरेटिव सामान और अन्य आकर्षक उपहार दुकानों पर उपलब्ध हैं। - राजू, दुकानदार