तावडू-सोहना रोड़ पर डंपर खड़े टेलर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में डंपर में बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित घायल के ब्यान पर पुलिस ने डंपर चालक के विरूद्व तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित जाहिद पुत्र रूकमुदीन निवासी गांव सिलखो थाना तावडू ने बताया की गत 12 जनवरी को किसी काम से वह सोहना गया हुआ था। सुबह 6 बजे के करीब वापस घर आने के लिए वह सोहना चौक पर सवारी का इंतजार कर रहा था।
पीड़ित ने बताया की उसी समय उसके गांव का डंपर चालक कयूम पुत्र इबरा डंपर लेकर आया। जिसमे वह बैठ कर उसके साथ घर आ रहा था। पीड़ित घायल का आरोप है की डंपर चालक तेज गति व लापरवाही से अपने वाहन को चला रहा था। चालक से कई बार गाड़ी धीरे चलाने के लिए कहा। मगर चालक ने वाहन की गति पर कंट्रोल नहीं किया।
पीड़ित ने बताया की तेज गति व लापरवाही के चलते चालक ने गांव शिकारपुर मोड़ के निकट पहुंचने पर एक खड़े टेलर में टक्कर मार दी। इस हादसे में डंपर पलट गया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नल्हड में उपचार के लिए भर्ती कराया। पीड़ित के ब्यान पर पुलिस ने डंपर चालक के विरूद्व विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।