अगर सड़क दुर्घटना हो जाए और आप जिला अस्पताल में फोन करके एंबुलेंस बुलवाना चाहें, तो आपको मदद नहीं मिल पाएगी। दरअसल यहां का इमरजेंसी फोन पिछले कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है, जिस वजह से लोग इमरजेंसी में कॉल करके एंबुलेंस सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। हालांकि, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि फोन ठीक कराने के लिए शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक ठीक नहीं हुआ है। जिला अस्पताल का इमरजेंसी नंबर 0120- 2450254 है। अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर एन एम माथुर ने बताया कि इमरजेंसी नंबर को ठीक कराने के लिए शिकायत कर दी गई है।