फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी फीस पर डीपीएसजी में पैरेंट्स का हंगामा

Wed, 02 Apr 2014 12:50 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीएसजी सोसायटी से जुड़े स्कूलों में 40 फीसदी फीस वृद्धि फसाद का कारण बन सकती है। भड़के हुए पैरेंट्स ने मंगलवार को डीपीएसजी के खिलाफ प्रदर्शन कर फीस न जमा करने का ऐलान किया। दूसरी ओर ग्रुप के तीसरे स्कूल डीपीएसजी इंटरनेशनल ने भी फीस बढ़ा दी है। यहां पैरेंट्स ने प्रिंसिपल को विरोध पत्र सौंपा।
विज्ञापन


मेरठ रोड स्थित डीपीएसजी के अभिभावकों द्वारा स्कूल प्रबंधन को दी गई डेडलाइन मंगलवार को खत्म हो गई। डीपीएसजी पैरेंट्स सोसायटी से जुड़े अभिभावकों ने डीएम से फिर मुलाकात की। उन्होंने अभिभावकों की मांगों को सही बताते हुए जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

वसुंधरा के सेक्टर-9 स्थित डीपीएसजी स्कूल में बढ़ी फीस से गुस्साए अभिभावकों ने मंगलवार की सुबह प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। स्कूल प्रिंसिपल के साथ दो घंटे चली बैठक में अभिभावकों ने 15 अप्रैल तक फीस जमा नहीं करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल अगर सक्षम नहीं है तो स्कूल प्रबंधन को बात करने के लिए बुलाया जाए। किसी भी कीमत पर बढ़ी फीस जमा नहीं की जाएगी। चार दिन पहले ही डीपीएसजीवी में स्कूल प्रबंधन ने 42 फीसदी फीस वृद्धि कर दी थी। अभिभावकों का कहना है कि प्रिंसिपल के हाथ में कुछ नहीं है।

यदि वह प्रबंधन से बात नहीं करती तो शनिवार को अभिभावक स्कूल के बाहर उग्र विरोध प्रदर्शन करेंगे। पहले ही महंगाई से जूझ रहे लोग 42 फीसदी बढ़ी फीस कहां से भरेंगे। जिनके दो बच्चे हैं, वह तो पूरा वेतन ही फीस भरने में लगा देगा। उधर, स्कूल प्रबधंन ने कहा कि अभिभावकों से हुई बातचीत में सभी मुद्दों पर चर्चा कर ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें