फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू में फिर खुलेंगे रोजगार के दरवाजे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव एक और 11 जुलाई को
विज्ञापन

यूजी और पीजी के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी व पीएचडी धारक ले सकते हैं हिस्सा

अब तक चार सौ से अधिक छात्र करा चुके हैं पंजीकरण

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी-पीजी विद्यार्थियों के लिए एक बार फिर रोजगार के दरवाजे खुलने जा रहे हैं। दरअसल, डीयू का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल शैक्षणिक 2023-24 के अंतर्गत एक और 11 जुलाई को ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने जा रहा है। दोनों ड्राइव में यूजी-पीजी के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। अगले सप्ताह होने वाले ड्राइव के लिए अब तक चार सौ विद्यार्थी पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें यूजी स्तर पर 6.25 लाख, पीजी स्तर पर 7.75 लाख और पीएचडी स्तर पर 10 लाख रुपये के सैलरी पैकेज की पेशकश की जाएगी।

दिल्ली विश्वविद्यालय की सेंट्रल प्लेसमेंट सेल आगामी एक जुलाई को ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित कर रहा है। इस ड्राइव में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। प्लेसमेंट सेशन में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कराना जरूरी है। डीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल इंचार्ज प्रो. हेना सिंह ने बताया कि एक जुलाई को इंजीनियरिंग कंपनी इनोडाटा ऑनलाइन छात्रों को नौकरी की पेशकश करेगी। ऑनलाइन प्लेसमेंट सत्र होने के कारण विद्यार्थियों को कैंपस आने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में 11 जून को हुए प्लेसमेंट ड्राइव में इस कंपनी ने 542 को शॉर्टलिस्ट किया था जिसमें से 20 को ऑफर मिल चुके हैं। वहीं अब यह कंपनी एक जुलाई को भी विद्यार्थियों को जॉब ऑफर देगी। प्रो. हेना सिंह ने बताया कि 11 जुलाई को ऑनलाइन ही मेगा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित कर रहे हैं। इसके लिए अब तक 17 कंपनियों ने पंजीकरण करा दिया है। अभी पंजीकरण प्रक्रिया जारी होने के कारण यह आंकड़ा बढ़ जाएगा। इसमें कंपनियों को कह दिया जाएगा कि न्यूनतम सैलरी पैकेज के रूप में 3.5 लाख रुपये तक की पेशकश करनी होगी। इससे कम ऑफर करने वाली कंपनी का ऑफर स्वीकार नहीं करेंगे। दरअसल परीक्षाएं होने के कारण कॉलेज बंद हैं और छात्र अपने घरों को गए हुए हैं। इसलिए यह ड्राइव ऑनलाइन ही किए जा रहे हैं। बीते सितंबर से अब तक हुए प्लेसमेंट सत्रों के तहत करीब 1400 विद्यार्थियों को अच्छे ऑफर मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें