फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पचास लाख रुपये और लाखों के गहने लेकर घरेलू सहायक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
- मॉडल टाउन इलाके की घटना, कारोबारी के घर में काम करता था घरेलू सहायक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मॉडल टाउन इलाके में एक कारोबारी का घरेलू सहायक घर से 50 लाख रुपये और लाखों के गहने लेकर भाग गया। पीड़ित कारोबारी की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बाल मुकुंद झुनझुनवाला (61) का प्लास्टिक सामान की फैक्टरी है। उनकी पत्नी ने शनिवार को मॉडल टाउन थाने में अपने घर में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि उनका घरेलू सहायक घर से 50 लाख रुपये और लाखों के गहने लेकर भाग गया है। उन्होंने बताया कि कि उनके पति दो दिन पहले काम के सिलसिले में राजस्थान के धौलपुर गए थे। शनिवार सुबह वह अपनी बेटी के साथ खरीदारी करने बाजार गई थी। घर पर उनका घरेलू सहायक अरुण मौजूद था।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े चार बजे वह घर लौटीं तो दरवाजा खुला था। उन्होंने कमरे में अलमारी का लॉकर टूटा हुआ पाया। जांच करने पर पता चला कि अलमारी से 50 लाख रुपये और लाखों के गहने गायब हैं। घरेलू सहायक भी घर से गायब था। कारोबारी की पत्नी ने उससे संपर्क करने के लिए फोन लगाया, लेकिन उसका फोन बंद मिला। कारोबारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने कारोबारी के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। पता चला कि अरुण बैग लेकर एक ई-रिक्शा में बैठकर भागा है। जांच में पता चला कि अरुण मूलत: बिहार के बांका का रहने वाला है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली के उसके ठिकानों के साथ साथ एक टीम को बिहार के उसके घर पर दबिश देने के लिए रवाना कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें