ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और शिकायत के आधार पर कार्यवाई शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादबास निवासी हारुण ने बताया कि उसका नवासा रघुनाथ वाटिका कालोनी नौगावां निवासी मोहम्मद सैफ पुत्र रफीक (10 वर्ष) गुरुवार को सडक किनारे पैदल जा रहा था।
तभी सडक पर तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बच्चे को गहरी चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। जिसे देर शाम सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। वहीं आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।