फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कैब की टक्कर से मासूम की मौत

Wed, 10 Dec 2014 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-12-22 चौराहे के पास सोमवार रात तेज रफ्तार कैब ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मासूम की मौत हो गई, जबकि दंपति घायल हो गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने कैब चालक को पकड़ कर थाना सेक्टर-24 पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


ममूरा निवासी रविशंकर का दिल्ली में बिजनेस है। सोमवार रात वह पत्नी और बेटे केशव (2) के साथ दिल्ली से लौट रहा था। इस दौरान सेक्टर-12-22 चौराहे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैब ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

इससे बाइक फिसलते हुए सड़क किनारे जा गिरी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को मेट्रो अस्पताल लेकर पहुंची, वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं दंपति की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन


हादसे में घायल बच्ची की मौत

नोएडा सेक्टर-44 स्थित सदरपुर गांव के पास 6 दिसंबर को टेंपो की टक्कर से घायल प्रीती (4) की मंगलवार को अस्पताल में मौत हो गई। बच्ची के पिता पुनीत ने टेंपो चालक के खिलाफ थाना सेक्टर-39 में मामला दर्ज कराया है। दूसरी ओर, फेज-थ्री थाना क्षेत्र के सेक्टर-63 में कार की टक्कर लगने से प्रेम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें