फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से एक और मासूम की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम

Sat, 10 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बच्चे की मौत - फोटो : demo pics
विज्ञापन
क्षेत्र में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सिरौली बांगर (पलाका) निवासी बुखार से पीड़ित एक बच्चे ने बुलंदशहर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे क्षेत्र में बुखार से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, गांव सिरौली बांगर (पलाका) निवासी टेकचंद उर्फ टेकू का बेटा अंकुर (3) कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। बृहस्पतिवार को उसकी हालत बिगड़ने पर स्थानीय अस्पताल से बच्चे को रेफर किया गया। 

परिजन अंकुर को बुलंदशहर ले गए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले गांव रौनीजा में बुखार से एक वर्षीय निक्की, गांव रौनीजा के पास एटीएस कंपनी के मजदूर, रुस्तमपुर में एक छात्र और गांव नंगला श्रीगोपाल निवासी किशोरी की बुखार से मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


वहीं, गांव भुन्ना तगा, मेहंदीपुर, तिलथरी खेड़ा, मकसूदपुर, फलैदा समेत अन्य कई गांव व कस्बे में भी बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। लोगों का आरोप है कि बुखार से पांच मौतें होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने ठोस कार्रवाई नही की है।

बढ़ रहा मच्छरों का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग बेखबर 
क्षेत्र में कई स्थानों पर गंदा पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे मलेरिया और डेंगू का खतरा मंडरा रहा है। निजी व सरकारी अस्पतालों में भी बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं।

इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने बुखार से व मच्छरों से निजात दिलाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई ठोस कदम न उठाने के चलते अखिल भारतीय किसान सभा ने दो दिन प्रदर्शन भी किया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें