फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बख्तावर चौक से हुडा सिटी सेंटर तक रोज हो रहा ट्रैफिक की परीक्षा, लग रहे 60 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो तक भयंकर जाम,
विज्ञापन


-एक दिन पहले भी रात 9 बजे के करीब शहर की रफ्तार थमी, गर्मी और प्रदूषण से वाहन चालकों व राहगीर परेशान


संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। बख्तावर चौक से हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन तक का मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना है। रोजाना लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम के कारण वाहन चालकों के धैर्य ने जवाब दे दिया है। स्थिति ऐसी है कि कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में करीब एक घंटा लग रहा है। बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे इस मार्ग पर भयंकर जाम देखने को मिला जिससे शहर की रफ्तार पूरी तरह थम गई।
विज्ञापन




जाम में फंसे लोगों को भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक सड़क पर खड़ा रहना पड़ा। वाहनों से निकलने वाली गर्माहट और धुएं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोग धीरे-धीरे रेंगते ट्रैफिक में आगे बढ़ने को मजबूर रहे। जाम में फंसे कई वाहन चालकों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। वाहन चालक सुरेश ने कहा कि मिलेनियम सिटी के नाम पर जाम से भरे शहर में रह रहे हैं। सुबह दफ्तर जाने में देर होती है और शाम को घर लौटने में भी घंटों लग जाते हैं। वहीं प्रेरक बताते हैं कि इस मार्ग पर बढ़ते वाहनों की संख्या सड़क निर्माण कार्य और ट्रैफिक प्रबंधन की कमी के कारण रोजाना ऐसी स्थिति बन रही है। यातायात की सही व्यवस्था ना होने के कारण इस जाम की स्थित से निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें