महेश शर्मा की मौजूदगी मे रिक्शा आवंटन
श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास और श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट की तरफ से रविवार को सेक्टर- 55 के सामुदायिक केंद्र में 101 गरीब लोगों को साइकिल रिक्शा और 101 सोलर लैंप दिए गए।
ताकि ये लोग जीवन यापन के दूसरों पर निर्भर न रहें। इसके साथ ही कैलास चैरिटेबल ट्रस्ट को एंबुलेंस दी गई। इस कार्यक्रम में लायनंस क्लब, नवरत्न फाउंडेशन और सेक्टर-55 आरडब्ल्यूए ने भी सहयोग किया है।
कार्यक्रम राज्यसभा के सांसद आर के सिंहा, केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा और विधायक विमला बाथम बतौर चीफ गेस्ट मौजूद थे। इस मौके पर डॉ महेश शर्मा ने कहा कि संस्था की तरफ से ये बहुत अच्छा काम किया जा रहा है।
ऐसे कामों के लिए हम सबकों आगे आना चाहिए। साइकिल रिक्शा देने से कई लोगों को रोजगार मिलेगा। श्री चित्रगुप्ता सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजन श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा उद्देश्य आर्थिक रुप से कमजोर लोगों की मदद करना है। साइकिल रिक्शा से वो खुद के पैरों पर खड़ा हो सकेंगे। इस मौके पर आर के गुप्ता, ज्योति सक्सेना, अशोक श्रीवास्तव, ए के दास, सुधीर निगम आदि लोग मौजूद थे।