फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बुजुर्ग से मारपीट कर लूट करने वाला बदमाश पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तरी-पश्चिमी जिले की अशोक विहार थाना पुलिस ने 84 वर्षीय बुजुर्ग से मारपीट कर लूट करने वाले एक बदमाश को पकड़ा है। बदमाश की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है। वह अशोक विहार थाने का घोषित बदमाश है। उस पर पहले से ही लूट और चोरी के 12 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह के मुताबिक, 23 अक्तूबर को लूट की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता अशोक विहार फेज-1 निवासी दई राम जिंदल ने बताया कि वह तड़के 4:10 बजे अपने घर से बाहर निकल कर मोटर चालू करने गए थे। वापस लौटने पर एक अज्ञात युवक ने पीछे से उनकी गर्दन पकड़ ली। बुजुर्ग ने खुद का बचाव किया, तो युवक ने उनकी नाक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी नाक से खून निकलने लगा। बाद में बदमाश ने उसका मोबाइल फोन, सात हजार रुपये नकदी और घर में बने मंदिर से दो पीतल की मूर्तियां लूट लीं और फरार हो गया। पुलिस ने बुजुर्ग के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर बदमाश को बस्ती रेलवे स्टेशन, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें