फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट नाखुशः जीडीए और निगम अफसर फिर तलब

Wed, 23 Sep 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट में मंगलवार को कारवा की ओर से जनसमस्याओं के लिए दाखिल की गई पीआईएल की सुनवाई हुई। जिसमें जीडीए व नगर निगम अधिकारियों ने इलाके में किए गए विकास कार्यों की रिपोर्ट सौंपी।
विज्ञापन


कोर्ट ने नगर निगम और जीडीए के अधिकारियों को 2 दिसंबर तक सारे बचे कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होगी।

कारवा के अध्यक्ष विनय मित्तल ने बताया कि सुनवाई के दौरान निगम और जीडीए ने कोर्ट में इलाके में कराए गए कार्यों की रिपोर्ट सौंपी।

उन्होंने बताया कि कोर्ट की ओर से जीडीए वीसी और निगम नगरायुक्त को निर्देश दिया है कि वह अपनी देखरेख में सीवर ओवरफ्लो और अतिक्रमण की समस्या का समाधान करें। इस दौरान जीडीए वीसी विजय यादव, अपर नगरायुक्त डीके सिन्हा और निगम के अपर नगरायुक्त अब्दुल समद मौजूद रहे।

कौशांबी में कूड़ाघर के लिए जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश
कारवा के अध्यक्ष विनय मित्तल ने बताया है कि कोर्ट की ओर से जीडीए वीसी को आदेश दिया गया है कि वह निगम को कौशांबी के पास कूड़ाघर के लिए जमीन उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे रेजिडेंट्स की कूड़ा निस्तारण की समस्या का समाधान हो सके। कोर्ट ने जीडीए को 30 दिनों के अंदर जमीन उपलब्ध कराने का आदेश दिया है ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें