फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों के विवाद ने ली एक की जान

Wed, 21 Jan 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में सात बीघा जमीन को लेकर अनिल दुजाना और रणपाल के परिवार से प्रॉपर्टी डीलर हरेंद्र का विवाद चल रहा था। जमीन में तीनों का हिस्सा था, लेकिन दिसंबर 2014 में हरेंद्र ने इसे बेच दिया था। जमीनी विवाद के चलते ही हरेंद्र की हत्या की गई। जमीन की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई गई है। वारदात में अनिल दुजाना गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक अनिल दुजाना गिरोह ने दादरी तहसील के गांव गिरधरपुर में सात बीघा जमीन खरीदी थी। इस जमीन का हरेंद्र के नाम बैनामा कराया गया था। इसमें रणपाल का भी हिस्सा है, लेकिन जमीन को लेकर अनिल दुजाना और रणपाल के परिवार का हरेंद्र से विवाद हो गया।

हरेंद्र इस जमीन को अपना बताता था। उसने जमीन पर चारदीवारी बनवा दी थी। गत माह उसने विवाद के बावजूद जमीन को बेच दिया। इसके बाद उसने फॉर्च्यूनर कार खरीदी थी। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है। पीड़ित परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि गिरोह के सदस्य रणपाल की पहले ही मौत हो चुकी है, वहीं पूर्व में सदस्य रह चुके हरेंद्र की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें