फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drugs Haul Delhi : गाजियाबाद और हापुड़ में कई दिन रखी रही मादक पदार्थ की खेप, महाराष्ट्र से पहुंची थी यूपी

Thu, 03 Oct 2024 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

खेप महाराष्ट्र से सीधे यूपी पहुंची, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला गिरोह मध्य-पूर्वी देशों में से किसी एक देश से संचालित हो रहा है। दिल्ली पुलिस अधिकारी इस मामले में दिनभर जानकारी देने ने बचते रहे।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिपालपुर क्षेत्र से बरामद मादक पदार्थ की खेप गाजियाबाद व हापुड़ में काफी दिनों तक रखी रही। ये महाराष्ट्र से सीधे यूपी पहुंची, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला गिरोह मध्य-पूर्वी देशों में से किसी एक देश से संचालित हो रहा है। दिल्ली पुलिस अधिकारी इस मामले में दिनभर जानकारी देने ने बचते रहे।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि मध्य-पूर्वी के किसी एक देश से मादक पदार्थ की खेप मुंबई के बंदरगाह पर पहुंची थी। यहां से सड़क मार्ग के जरिये काफी दिन पहले गाजियाबाद व हापुड़ में अलग-अलग जगहों पर रखा गया था। एक हिस्सा राजस्थान में भी रखा गया था। इसके बाद महिपालपुर में तुषार के गोदाम तक इसे पहुंचाया गया। 

मादक पदार्थ की खेप एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंची थी। इसके लिए कई गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। यहां से इसे देश के विभिन्न राज्यों में पहुंचाई जानी थी। पंजाब में खेप की बड़ी मात्रा पहुंचाने की बात कही जा रही है। भारत में गिरोह सरगना तुषार मादक पदार्थ की तस्करी में कई सालों से लिप्त है। वह खुद भी दुबई आदि से खेप लाता था। 
विज्ञापन


ये भी बताया जा रहा है कि वह काली कमाई का आधा हिस्सा लेता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरोह के सदस्य एप के जरिये आपस में बात करते थे। ये ऐप के जरिये इंटरनेशनल नंबरों का भी ज्यादा इस्तेमाल करते थे। पुलिस इमिग्रेशन विभाग व दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच से तुषार का डाटा खंगाल रही है कि उसने अब तक कितनी और किन देशों में यात्रा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें