फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर बाबा के खिलाफ अब होगी कड़ी कार्रवाई

Sun, 09 Aug 2015 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन दत्ता उर्फ सच्चिदानंद गिरि की सेक्टर-41 के सी ब्लॉक स्थित कोठी से कनेक्शन काटने के बाद बिजली विभाग आगे की कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन


बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (एचसीएन) को विजिलेंस विभाग की रिपोर्ट का इंतजार है। सोमवार को विजिलेंस विभाग अधीक्षण अभियंता को रिपोर्ट सौंपेगा।

वहीं, सूत्रों का कहना है कि विभाग लोड से ज्यादा बिजली खपत करने के लिए सचिन के पिता से करीब 12 लाख रुपये जुर्माना वसूल सकता है।

दूसरी तरफ निर्धारित लोड से ज्यादा अंधाधुंध बिजली की खपत करने वाले अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बिजली विभाग अभियान चलाएगा।

रिपोर्ट के इंतजार में विभाग

अधीक्षण अभियंता मुकुल सिंघल ने बताया कि सोमवार को रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना भी हो सकता है।

बिजली का कनेक्शन तय पांच किलोवाट लोड का इस्तेमाल करने के शपथ पत्र और जरूरी कागज जमा करने पर ही शुरू होगा। इस बात की पुष्टि होनी चाहिए कि सचिन दत्ता के पिता राजेंद्र कुमार दत्ता उसके साथ ही रहते हैं।

वहीं, बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के घरों में इस्तेमाल हो रही बिजली की खपत की जांच के लिए जल्द ही अभियान चलेगा।

कर्मचारियों और अधिकारियों के घरों में किरायेदारों को भी यदि उसी कनेक्शन से बिजली इस्तेमाल करते पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। बिजली विभाग के विजिलेंस इंस्पेक्टर तेजेंद्र सिंह का कहना है कि रिपोर्ट तैयार है।
विज्ञापन

कोठी में लगे थे सात एसी

इसमें बिजली काटने और सचिन दत्ता की कोठी में बाहर से एसी आदि की जानकारी शामिल की गई है। मालूम हो कि कोठी पर शुक्रवार को बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने छापा मारा था।

कोठी के गेट पर ताला लगा पाया गया, लेकिन बाहर से निरीक्षण में कोठी में सात एसी लगे मिले थे। कोठी का कनेक्शन काट दिया गया था।

सचिन दत्ता के पिता राजेंद्र कुमार दत्ता बिजली विभाग में सहायक अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्हें नियम के मुताबिक फिक्स चार्ज में पांच किलोवाट लोड बिजली इस्तेमाल करने की छूट है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें