फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन नगर जोन की कालोनियों को भी मिलेगा गंगाजल!

Sat, 04 Oct 2014 10:58 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहन नगर जोन की कालोनियों को भी गंगाजल मिलने की सौगात मिल सकती है। टीएचए के लोगों के गंगाजल की मांग को लेकर चलाए गए अभियान के बाद नगर निगम और जल निगम ने गंगाजल प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जल निगम ने नगर निगम से जमीन संबंधी डिटेल मांगी है। इसके बाद जल निगम प्रोजेक्ट की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करेगा। केंद्र सरकार से फंड मिला तो योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

दरअसल, टीएचए के वसुंधरा जोन की कालोनियों में गंगाजल आपूर्ति पहले से है, लेकिन मोहन नगर जोन की 20 से ज्यादा कालोनियों के लोगों को गंगाजल नहीं मिल रहा। पेयजल संकट से जूझ रहे रेजीडेंट्स लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद वीके सिंह से भी गंगाजल आपूर्ति दिलाने की मांग की थी। सांसद वीके सिंह ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के उच्चाधिकारियों से वार्ता के दौरान मुद्दा उठाया था। सांसद व शहरी विकास मंत्रालय ने नगर निगम और जल निगम को प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए कहा है।

प्रोजेक्ट पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। हालांकि इतना बड़ा बजट निगम खर्च करने में असमर्थ होगा। माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के हस्तक्षेप से योजना में केंद्र सरकार से फंड मिल सकता है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें