फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेन की टक्कर से निगम कर्मचारी की मौत, हंगामा

Thu, 12 Mar 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ रोड पर क्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार नगर निगम के सफाई कर्मी की मौत हो गई। सिहानी गेट पुलिस का कहना है कि निगम कर्मी ने हेलमेट लगाया होता तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन


पब्लिक ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिला अस्पताल की मोर्चरी के पास शव को घसीटने के निशान देख निगम के सफाईकर्मियों ने हंगामा किया।

मृतक के रिश्तेदार जटवाड़ा निवासी बिजेंद्र ने बताया कि निगम कर्मी मनोज (45) वजीराबाद, दिल्ली के रहने वाले थे। बुधवार दोपहर मोरटा गए थे, इस दौरान क्रेन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने क्रेन चालक को दबोच लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी। बिजेंद्र ने बताया कि मनोज उनके जीजा थे, उनके सात बच्चे हैं।

रोजाना वजीराबाद से अप-डाउन करते थे। हादसे की सूचना के बाद सफाईकर्मी जिला अस्पताल पहुंचे।

मोर्चरी के बाहर शव घसीटने के निशान और खून देखकर सफाई कर्मियों ने अंदेशा जताया है कि मनोज के शव को पुलिसकर्मी घसीटते हुए मोर्चरी ले गए होंगे।

परिजनों और सफाई कर्मियों ने हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें