फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को मिलेगा एक और स्टेडियम, नवंबर से होगी शुरुआत

Mon, 30 May 2016 12:59 AM IST
सौम्य मिश्र/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर को नवंबर से एक और स्टेडियम मिलने जा रहा है। सर्फाबाद में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 2.5 एकड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन मिनी इंडोर स्टेडियम में जॉगर्स ट्रैक, जूडो-कराटे, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, स्नूकर, विलियर्ड्स, टेबल-टेनिस, चेस और कैरम बोर्ड समेत अन्य तमाम खेलों की सुविधा होगी। 
विज्ञापन


इंडोर स्टेडियम का निर्माण फरवरी 2014 में शुरू हुआ था। इसे दिसंबर 2015 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। अब करीब एक साल देरी से इस स्टेडियम का प्राधिकरण अधिकारी इस साल नवंबर में उद्घाटन का दावा कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बिल्डिंग का काम पूरा हो चुका है। अभी इलेक्ट्रिक और फर्नीचर का काम होना बाकी है। 

दो हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता वाले इस मिनी इंडोर स्टेडियम में हॉस्टल भी बनाया गया है। जिसमें कोच के लिए आठ कमरे और  प्रशिक्षुओं के लिए 50 कमरे निर्धारित हैं। 
विज्ञापन


स्टेडियम में कार पार्किंग, एसी प्लांट रूम, जेनरेटर रूम, पंप रूम आदि होगा। सोलर सिस्टम से बिजली का इंतजाम होगा। अधिकारियों का कहना है स्टेडियम में राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय खेल की प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण की योजना है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें