गाजियाबाद में शादियों के दौरान बैंड, बाजा और बारात की वजह से बृहस्पतिवार रात कई जगह जाम लगा रहा। जीटी रोड पर चौधरी मोड़ से लेकर राकेश मार्ग तक वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं।
लालकुआं से घंटाघर और घंटाघर से लालकुआं की तरफ जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
जाम की वजह बारात के दौरान सड़क पर बारातियों का डांस और फार्म हाउस के बाहर खड़ी कारें थीं। सीओ ट्रैफिक पीपी कर्णवाल ने बताया कि जाम की स्थिति से छुटकारा दिलाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
जाम खुलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, देर रात तक जीटी रोड, अंबेडकर रोड, शास्त्रीनगर, विजयनगर सहित अन्य जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही।