फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में है दिल्ली से सस्ता घर

Thu, 20 Nov 2014 03:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में 25 हजार फ्लैट के लिए आवेदन करने वालों को एनएसीआर में उससे कम लागत में बसने का मौका है। प्रदेश सरकार की ओर से तैयार की योजना के अनुसार, बिल्डरों ने बुधवार को आवेदन मांगना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


डीडीए में बसने के लिए 10 लाख लोगों ने आवेदन किया है, जिसमें 25 हजार को ही मौका मिलेगा। दिल्ली के नजफगढ़, नरेला व रोहिणी जैसे शहर में छह हजार से सात हजार रुपये प्रति वर्ग फुट से जमीन मिल रही है, जबकि प्रदेश सरकार की ओर से स्वीकृत योजना में 3600 से 4000 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से रेट लिया जाएगा।

इसके तहत प्रदेश सरकार ने सोनीपत, पलवल, गुड़गांव, फरीदाबाद में सवा लाख घर देने की योजना तैयार की है। सोहना में एक बिल्डर ने सबसे पहले बसने वालों से आवेदन मांगा है। सोहना में बनने वाली टाउनशिप में साढ़े 15 लाख रुपये में फ्लैट मिलेगा।
विज्ञापन


इसके लिए आम आदमी को 76 हजार रुपये जमा करके आवेदन करना होगा। प्रदेश सरकार ने रहेजा बिल्डर, एमवीएन बिल्डर, टयूलिप, बृज डेवलपर, बीपी स्पेस, डीएलएफ आदि को घर बनाने के लिए जिम्मा सौंपा है।

बिल्डरों की ओर से तय की श्रेणी की कीमत ..
: वन बीएचके -टाइप -वन - 15.24 लाख
: वन बीएचके-टाइप-टू-     15.66 लाख
: टू बीएचके-टाईप-वन-   23.20 लाख
: टू  बीएचके-टाईप-टू-     23.56 लाख
नोट फ्लैट की कीमत का पांच प्रतिशत का भुगतान आवेदन के समय करना है।

ये है विशेषताएं
: फ्लैट आवंटित होने के बाद फ्लैट की कीमत का 20 प्रतिशत का भुगतान करना होगा।
: शेष 75 प्रतिशत राशि का छह किस्तों में तीन साल के भीतर करना होगा।
:  दिल्ली की प्रॉपर्टी बेचने में समय लगेगा। एनसीआर की प्रापर्टी साल भर बाद बेची जा सकती है।

पात्रता का मापदंड
कोई भी आवेदक एक आवेदन कर सकता है। इस योजना में सफल कोई भी आवेदक किसी अन्य कॉलोनी में फ्लैट का पात्र नहीं होगा। यदि कोई आवेदक एक से अधिक कॉलोनी में फ्लैट पाने में सफल हो जाता है तो उसे अपने पास एक फ्लैट ही रखना होता है।
विज्ञापन


आवंटन मापदंड
: अपार्टमेंट का आवंटन ड्रा के माध्यम से एक कमेटी जिसमें उपायुक्त, सीनियर टाउन प्लानर  के  सामने होगा।
: ड्रा की तारीख तय होने के बाद बिल्डर को एक अखबार में विज्ञापन निकलवाना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें