फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार को रौंदते हुए बस पलटी, दो बहनों की मौत

Thu, 05 Mar 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर बुधवार रात भीषण हादसे में कार सवार दो बहनों की मौत हो गई, जबकि उनके भाई समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को पिलखुवा के रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां मृत बहनों के भाई की हालत गंभीर बताई जाती है।
विज्ञापन


हादसा रामा अस्पताल के पास देर रात दस बजे हुआ। दिल्ली की ओर से आ रही उत्तराखंड रोडवेज बस ने आगे जा रही कार (एचआर-26-एडब्ल्यू-9193) को टक्कर मारी। इससे कार पलट कर हाईवे किनारे गिरी।

वहीं बस भी बेकाबू होकर पलटी तो कार पर ही जा गिरी। इसमें कार सवार वर्षा (22) और उसकी बहन पंखुरी (17) निवासी गुड़गांव की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि ड्राइविंग सीट पर मौजूद उनका भाई राजेश (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। सूचना पर दौड़ी पुलिस को कार से दोनों बहनों और उनके भाई को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


बस में सवार विनोद, अमित, विवेक, सुमित, दीपक, हरीश सहित सात लोग भी घायल हुए हैं। सभी को रामा अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने वर्षा और पंखुरी को मृत घोषित कर दिया।

कोतवाल संजय त्यागी ने कार सवार मुरादाबाद से दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद घायलों को अस्पताल लाया गया। दूसरी ओर हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर ट्रैफिक सुचारु कराया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें