फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन : मोबाइल पर कॉल करने वालों को भी पहुंचा रहे भोजन

Sat, 02 May 2020 02:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले विभिन्न संस्थाएं विभिन्न बस्तियों में जाकर तो जरूरतमंद लोगों को भोजन-राशन बांट ही रही हैं, अब मोबाइल पर कॉल करने वालों तक भी भोजन पहुंचा रहीं हैं। 

विज्ञापन


हरियाणा के सोनीपत में सेफ इंडिया फाउंडेशन, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस व महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति के साथ मिलकर अमर उजाला फाउंडेशन लगातार खाना बंटवा रहा है। शहर में शुक्रवार को भी जरूरतमंदों को खाना खिलाया गया। 

खाना मंगवाने के लिए मोबाइल नंबर 812043375, 9416010090, 9215228581, 7027355690, 9896351181, 9416026430 पर फोन किया जा सकता है।

महेंद्रगढ़ में सामाजिक संगठनों का जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाने का अभियान जारी है। शुक्रवार को प्राचीन हनुमान मंदिर सेवा समिति और सैनीपुरा युवा संगठन के सदस्यों ने 1019 पैकेट भोजन वितरित किया। कनीना में श्री श्याम मंडल ने खाना बांटा। झज्जर शहर में पंचायती गुरुद्वारा एवं निष्काम सेवा समिति, आप और हम संगठन की तरफ से भोजन बांटा जा रहा है।
विज्ञापन


यूपी के कानपुर में शुक्रवार को अमर उजाला की पहल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया। इटावा और उन्नाव में भी भर पेट अभियान के तहत लंच पैकेट उपलब्ध कराए गए। इस दौरान राशन वितरण भी हुआ। गरीबों को चाय भी पिलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें