फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया, मम्मी का किसी ने गला काट कर हत्या कर दी है...

Thu, 28 Sep 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पृथला में 40 वर्षीय महिला की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका का शव खून से लथपथ अवस्था में बंद कमरे से बरामद हुआ है।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पलवल, जांच अधिकारी विजयपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव पृथला में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तो देखा कि गांव निवासी जिलेसिंह की पत्नी वीना का शव उसी के कमरे के अंदर खुुन से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था और उसका गला कटा हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। मृतका के पुत्र हेमंत ने बताया कि वह अपनी दुकान पर था। उसे उसके छोटे भाई का फोन आया कि मम्मी की किसी ने गला काट कर हत्या कर दी है।

जब वह घर पहुंचा तो उसकी मम्मी वीना जमीन पर खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें