फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला छात्र का शव, हड़कंप

Sat, 13 Dec 2014 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के ओल्ड रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की सुबह ट्रैक के किनारे एक छात्र का शव मिला। वह यूपी के हाथरस जिले का रहने वाला था और पॉकेट खर्च के लिए यहां पार्ट टाइम काम करने आया था।
विज्ञापन


हाथरस जिले के  गांव नंगला खर्क निवासी सत्यप्रकाश का बेटा राजू (22) हाथरस में ही किसी डिप्लोमा का कोर्स कर रहा था। अपने पॉकेट खर्च के लिए वह यहां सुधीर अग्रवाल नामक ठेकेदार के यहां पार्टटाइम काम करता था।

जांच अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि वह पलवल में अलावलपुर फाटक के पास किराये पर रहता था। शुक्रवार को वह फरीदाबाद से पलवल गया था और वहां से शाम 4.55 बजे टिकट लेकर किसी ट्रेन से फरीदाबाद आ रहा था।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह उसका शव ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें