फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले की अश्लील हरकत, फिर परिवार की कर दी पिटाई

Sat, 13 Dec 2014 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के तिगांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं। इस दौरान महिला के जेठ और जेठानी ने उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने अपने साथियों को बुलाकर पीड़िता समेत उसके परिजनों को ही पीट दिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि वह शुक्रवार शाम को काम से लौट रही थी। तभी क्षेत्र के निवासी जयबीर ने महिला का हाथ पकड़ लिया। आरोपी उसे घसीट  कर खेतों में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकते करने लगा।

उसी वक्त महिला के जेठ-जेठानी वहां से गुजर रहे थे। तीनों ने आरोपी का विरोध किया तो उसने अन्य लोगों को बुला लिया। सभी आरोपियों ने मिलकर तीनों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गए। तिगांव थाना पुलिस अनुसार घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पीड़ितों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें