केएन काटजू मार्ग इलाके की घटना, पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केएन काटजू मार्ग के हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से एक युवक का शव मिला है। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है और आसपास दस्तावेज न मिलने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस शिनाख्त के लिए लापता हुए युवकों के परिजनों से संपर्क कर रही है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को हैदरपुर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में एक युवक का शव पड़े होने सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नहर से शव को बाहर निकलवाया। प्राथमिक जांच में पुलिस ने नहर में डूबने से मौत की आशंका जताई है। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है और आसपास कोई दस्तावेज भीनहीं मिला। इस कारण शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच है। पुलिस ने शव मिलने की जानकारी दिल्ली पुलिस के साथ साथ हरियाणा के सभी पुलिस थानों को दे दी है।