भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने एक बार फिर अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार के कामकाज की आलोचना की है।
उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मनोहर लाल सरकार ने हरियाणा का विकास करने की बजाए विनाश कर दिया है। सरकार को सत्ताधारी नहीं बल्कि अधिकारी वर्ग एवं भ्रष्ट नेता चला रहे हैं।
बृहस्पतिवार को प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में उन्होंने संघर्ष करके सीएलयू का शुल्क 11500 रुपये प्रति वर्ग गज से 1500 रुपए करवा दिया था।
पंरतु भाजपा सरकार ने तो सत्ता संभालते ही सीएलयू शुल्क 15000 रुपये कर दिए। सीएलयू की राशि बढ़ाने की वजह से यहां अवैध कॉलोनी व अवैध निर्माणों का धंधा चरम सीमा पर पहुंच गया है।
केंद्र सरकार के एक मंत्री ने अपने चहेतों को अवैध कॉलोनी व अवैध निर्माणों के ठेके दिए हुए हैं। भाटिया ने कहा कि बडख़ल क्षेत्र में दो नंबर, व्यापार मंडल तिकोना पार्क के सामने, हार्डवेयर चौक सहित तमाम इलाकों में अवैध निर्माणों की बाढ़ आई हुई है।