फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल ठीक करने के नाम पर वसूली, हंगामा

Fri, 16 May 2014 12:13 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन अफसर ही उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। पहले उपभोक्ताओं को गलत बिल भेजना और फिर वसूली के बाद बिल ठीक करना इनकी आदत में शामिल हो गया है।
विज्ञापन


इससे परेशान दर्जनों उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार को नेहरूनगर पावर स्टेशन पर हंगामा किया। पावर कारपोरेशन की ओर से भेजे जा रहे बिलों में दो-तीन गुना राशि जोड़कर भेजी जा रही है। साफ्टवेयर की गड़बड़ी बताकर अफसर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। इससे उपभोक्ताओं ने नेहरूनगर पावर स्टेशन पर हंगामा किया।

उपभोक्ता सलेख चंद, प्रदीप कुमार, नरेंद्र अग्रवाल, महेश कुमार, शिवानी और अनीता शर्मा ने बताया कि बिल ठीक कराने के लिए कई-कई दिन तक चक्कर लगाने पड़ते हैं। तीन महीने से लगातार दो ेसौ रुपये लेने के बाद ही बिल ठीक कराए जा रहे हैं। इस बार तीन सौ मांगा जा रहा है।
विज्ञापन


34 घंटे बिजली संकट से जूझी लाखों की आबादी
विजयनगर क्षेत्र में लाखों लोगों को भयंकर गर्मी में बिजली संकट से जूझना पड़ा। क्षेत्र में लोगों को 34 घंटे बाद बिजली मिल सकी। बुधवार दोपहर में 12 बजे से दो घंटे की इमरजेंसी कटौती रही थी। दो बजे सप्लाई आते ही क्रासिंग रिपब्लिक फीडर को सप्लाई देने वाले 400 केवीए के दो ट्रांसफार्मर खराब हो गए।

एसडीओ जीसीएल भटनागर ने बताया कि 400 केवीए के दोनों ट्रांसफार्मर एक साथ खराब होने से परेशानी आई। रातभर प्रयास करने के बावजूद इनको बृहस्पतिवार रात शुरू किया जा सका।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें