नई दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में युवती को 20 हजार में खरीदने, उसे कई दिनों तक घर में बंद रखने और खाना-पीना नहीं देने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने के बाद न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने युवती को मुक्त करा लिया।
युवती को कई दिनों तक खाना-पीना भी नहीं दिया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मानते हैं कि पश्चिमी बंगाल से युवतियों को दिल्ली में लाकर बेचने के बडे़ रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। इसमें दिल्ली स्थित एक प्लेसमेंट एजेंसी की भूमिका सामने आ रही है।
पुलिस के मुताबिक जलपाईगुड़ी, पश्चिमी बंगाल निवासी सपन पश्चिमी बंगाल से 25 वर्षीय चंपा (बदला नाम) को अच्छी नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली ले आया। यहां उसने युवती को तैमूर नगर में प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले तिजारत उर्फ धोनी को 20 हजार रुपये में बेच दिया।