फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पानी का बिल नहीं बढ़ाएगा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने बिल के लिए ओटीएस स्कीम की मांग की

ग्रेटर नोएडा। फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए व आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के विरोध के आगे प्राधिकरण ने अपने फैसले को वापस लेने की पहल की है। फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधिमंडल ने भी पूर्व महासचिव दीपक कुमार भाटी के नेतृत्व में इस संबंध में सीईओ से मुलाकात की और बिल में बढ़ोतरी को गलत बताया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने भरोसा दिलाया है कि इस बार पानी के बिलों में कोई बढ़ोतरी नहीं करेंगे।
विज्ञापन

फेडरेशन ने कहा कि दो वर्षों से पानी के बिल को लेकर विवाद के कारण आवंटी बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनके ऊपर बहुत ब्याज बढ़ गया है। इसलिए पानी के बिल के लिए ओटीएस स्कीम लाई जाए और पुराने आदेश को खारिज किया जाए। इस मौके पर महासचिव ऋषिपाल सिंह, आलोक साध, प्रमोद भाटी, सुधीर चौधरी, पंकज नागर, अरुण बतिस्ता आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें