फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आर्टस्पोकन प्रदर्शनी चित्रों और कविताओं के जरिए दे रही पर्यावरण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। ग्रेटर कैलाश-2 स्थित कुंजुम बुक्स में युवा कलाकार मेहर धवन की कला और कविता पर आधारित प्रदर्शनी आर्टस्पोकन कला प्रेमियों को आकर्षित कर रही है। प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित चित्रों और कविताओं का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है, जो प्रकृति और मानवीय संवेदनाओं के बीच संबंध को रेखांकित करता है।
विज्ञापन


यहां प्रदर्शित कलाकृतियां और कविताएं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी जैसे विषयों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत करतीं हैं। हर कलाकृति के साथ जुड़ी कविता दर्शकों को केवल दृश्य अनुभव ही नहीं बल्कि चिंतन का अवसर भी देती है। प्रदर्शनी का औपचारिक शुभारंभ 20 जुलाई को हुआ था। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी विशेष मुख्य अतिथि और दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव डॉ. रश्मि सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। साथ ही पाथवेज स्कूल, गुरुग्राम के स्कूल निदेशक कैप्टन रोहित सेन बजाज और सेकेंडरी स्कूल प्रमुख डिम्पू शर्मा ने भी युवा कलाकार का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें