फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ऑडिटोरियम में रिपोर्ट करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दाखिला लेने वाले नए छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार बीटेक, बीएससी (एरोनॉटिक्स), एमटेक और एमएससी कार्यक्रम में दाखिला लेने वाले छात्रों का इंडक्शन प्रोग्राम 27 जुलाई 2026 से शुरू होगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों को सुबह 9:30 बजे फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के ऑडिटोरियम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। बीटेक प्रथम सेमेस्टर के सभी छात्रों को आगे की जानकारी के लिए एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग से संपर्क बनाए रखने को कहा है। जबकि बीएससी (एरोनॉटिक्स) के छात्रों को विभागीय कार्यालय और एमटेक और एमएससी के छात्रों को अपने-अपने संबंधित विभागों से संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।