फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

86 की उम्र ... हाथ में ठेला और कंधों पर परिवार का बोझ, चना वाले बाबा का वीडियो वायरल

Sun, 18 Oct 2020 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

  • झाल-मूड़ी व चना बेचने वाले बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • बड़े बेटे की मौत और छोटे बेटे को लकवा होने के कारण परिवार में कमाने वाला कोई नहीं
विज्ञापन
छंगाराम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़े बेटे की मौत और छोटे बेटे को लकवा होने के बाद झाल मूड़ी व चना बेचने वाले 86 वर्षीय बुजुर्ग का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस उम्र में कंधों पर परिवार के छह लोगों का पेट भरने की जिम्मेदारी और हाथों से ठेला खींचने की मजबूरी को देख एक यूजर ने ट्विटर पर वीडियो वायरल कर बाबा के लिए मदद की गुहार की है। 

विज्ञापन


वीडियो में सेक्टर-37 स्थित सामुदायिक केंद्र के बाहर चना व झाल मूड़ी बेचने वाले बाबा छंगा राम की आर्थिक परेशानी को साझा कर मदद की गुहार लगाई जा रही है। दिल्ली के मालवीय नगर के ‘बाबा के ढाबा’ की तरह यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग उनकी मदद के लिए भी आगे आए। ट्विटर पर एक युवक ने इस वीडियो को फिल्म अभिनेता सोनू सूद को भी टैग कर मदद की अपील की है। 

मोडलबंद निवासी 86 वर्षीय छंगाराम सेक्टर-37 हुड्डा मार्केट में चना व झाल-मूड़ी बेचते हैं। लोग उन्हें ‘चना वाला बाबा’ कहते हैं। उनके सहित परिवार में छह लोग हैं। बड़े बेटे की मौत होने और छोटे को लकवा हो जाने के कारण उन्हें इस उम्र में झाल मुड़ी  बेचकर गुजारा करना पड़ रहा है। छह लोगों के परिवार का पेट भरने के लिए बाबा हर दिन 100 से 150 रुपये ही कमा पाते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में बाबा की कहानी सुनने के बाद न सिर्फ लोग उनकी मदद के लिए पहुंच रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर कर रहे हैं।  
विज्ञापन


वीडियो देख मदद को बढ़ रहे हाथ
दिल्ली के मालवीय नगर में लॉकडाउन के कारण ठप पड़े ‘बाबा के ढाबा’ का वायरल वीडियो उनकी मदद में कारगर साबित हुआ। मीडिया सहित कई बड़ी हस्तियों ने संवेदनशीलता के साथ बुजुर्ग दंपती की मदद की। वायरल वीडियो के प्रभाव को देखते हुए औद्योगिक नगरी में भी लोगों ने ‘चना वाले बाबा’ के नाम से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया। इसके बाद उनकी मदद को हाथ बढ़ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ही वायरल एक वीडियो में दो युवक उनके पास झाल मुड़ी खाने के लिए पहुंचे थे, मगर उनके पास थोड़ा सा सामान था और नींबू सूख चुके थे। यह देखकर युवकों ने उन्हें प्याज, नींबू और चाट मसाला लाकर दिया। इसी तरह मोनिका नाम की एक युवती ने ट्विटर पर बाबा के बैंक खाते का नंबर लिखकर मदद की अपील की है।

सोनू सूद को टैग कर लगाई मदद की गुहार
छंगा बाबा के वीडियो को रजत तिवारी नाम के युवक ने फिल्म स्टार सोनू सूद के ट्विटर हैंडल पर टैग कर उनसे मदद की अपील की है। युवक ने उम्मीद जताई है कि सोनू उनकी अवश्य मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें