फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में मोमोज बिकना बंद हुए तो युवक बन गया तस्कर, डेड़ किलो चरस बरामद

Sun, 18 Oct 2020 06:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लॉकडाउन में मोमोस बिकना बंद होने पर नेपाली युवक ड्रग तस्कर बन गया। वह मादक पदार्थ का धंधा करने वालों के साथ मिलकर चरस को इधर से उधर पहुंचाने लाग। शुक्रवार को वजीराबाद थाना पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान संजीव कुमार (33) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 1.5 किलो चरस बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख से अधिक बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ड्रग्स की सप्लाई करने वाले तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि मदर डेयरी कट, आरसीसी रोड, वजीराबाद के पास एक शख्स चरस लेकर आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी संजीव कुमार को दबोच लिया। उसके पास से एक पैकेट में चरस बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि सात माह पूर्व ही वह नेपाल से भारत आया था। 
विज्ञापन


यहां आने के बाद वह लक्ष्मी नगर में अपने जानकार के यहां रुक गया। संजीव ने वीथ्रीएस मॉल के पास मोमोस बेचना शुरू किया, लेकिन लॉक डाउन की वजह से उसका काम बंद हो गया। इस बीच वह एक ड्रग तस्कर के संपर्क में आया। आरोपी ने उसे ड्रग्स पहुंचाने के बदले एक बार में पांच हजार रुपये देने का वादा किया। संजीव तैयार हो गया औरचरस को इधर से उधर पहुंचाने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें