आप विधायक जरनैल सिंह की गुंडागर्दी का मामला थमा भी नहीं था कि एक और विधायक इसी तरह के मामले के घेरे में आ गए हैं। अब आप के विधायक कपिल मिश्रा पर आरोप लगा है कि उन्होंने एमसीडी के कर्मचारियों के साथ मारपीट की।
सूत्रों के मुताबिक एमसीडी कर्मचारी के लेट आने की वजह से विधायक आग-बबूला हो गए और उन्होंने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। विधायक द्वारा थप्पड़ जड़े जाने का ये मामला सोनिया बिहार के साढ़े चार पुस्ता का है।
वहीं कपिल मिश्रा की माने तो उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद है और उन्होंने किसी भी कर्मचारी के साथ मारपीट नहीं की। कपिल मिश्रा का कहना है कि वो एडीएम के साथ जांच करने गए थे जिसमें उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की थी। रजिस्टर में 200 लोगों के स्टाफ में से ज्यादातर कर्मचारी अनुपस्थित थे।