फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए ने तोड़ा 20 साल पुराना रामलीला मंच

Mon, 02 Feb 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
जीडीए द्वारा नीलाम किए गए प्लाट पर बने रामलीला मंच को तोड़ने पर रविवार को हंगामा हो गया। जीडीए ने शनिवार देर शाम वैशाली के सेक्टर-2 स्थित रामलीला ग्राउंड में बने मंच को ध्वस्त कर दिया था।
विज्ञापन


रविवार को जानकारी होने पर भड़के रेजीडेंट्स ने धरना प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि पिछले 20 वर्ष से यहां रामलीला होती है। इसके अलावा धार्मिक आयोजन और शादी विवाह के लिए एकमात्र यही मैदान है।

इसे भी जीडीए ने बेच दिया है। दूसरी ओर रामलीला कमेटी के लोगों ने सोमवार को रामलीला के पात्रों के वेश में जीडीए का घेराव करने की चेतावनी दी है।

ग्राउंड में प्रदर्शन कर रहे मां दुर्गा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ने कहा कि रामलीला के लिए अनुमति लेने के लिए जब जीडीए से एनओसी लेने गए तो जीडीए सचिव ने एडीएम सिटी गाजियाबाद को पत्र भेज कर कहा था कि ये नगर निगम के नियंत्रण में है।
विज्ञापन


फिर जमीन पर कब्जा करने कैसे आ गए? किसी भी कीमत पर राम वाटिका पार्क को बेचने नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही पार्क का कुछ हिस्सा स्कूल बनाने के लिए एलॉट किया गया है।

लोगों का कहना है कि जहां स्कूल बनना है वहां हाईटेंशन लाइनें जा रहीं हैं। ऐसे में नियमों को ताक पर रख कर जीडीए बच्चों की जिंदगी से भी खिलवाड़ कर रहा है।

मौके पर रामलीला कमेटी के साथ ही काफी संख्या में रेजीडेंट्स मौजूद रहे। धरने में मनोज गोयल, पीसी पांडेय, नरेंद्र रावत, एसआर जैदी, जगदीश भैरव, राजेश, पीएस रावत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

वीसी से मिलेंगे ‘श्रीराम’
राम वाटिका पार्क को बचाने के लिए श्री राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जीडीए वीसी से सोमवार को मुलाकात करेंगे। रामलीला में काम करने वाले सभी पात्र उसी वेश में जीडीए कार्यालय पहुंचेंगे।

मां दुर्गा रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि मंच को ढहाने से इलाके के लोगों के साथ ही रामलीला में काम करने वाले कलाकारों को भी ठेस पहुंची है। सभी ने ये निर्णय लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें